जिले में वर्षा का दौर लगभग समाप्त हो गया है। कुछ स्थानों पर गत 24 घण्टे में हल्की वर्षा हुई है। जिले में 25 सितम्बर को 4.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 26 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक कुल 590.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख लालन सिंह ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 634.4 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 443 मिलीमीटर, गुढ़ में 1017 मिलीमीटर, सिरमौर में 591.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 297.5 मिलीमीटर, सेमरिया में 467.2 मिलीमीटर, मनगवां में 855 मिलीमीटर तथा तहसील जवा में 441 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 642 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।
Post Views: 214




