आहरण संवितरण अधिकारी के एकाउंट में जारी राशि का मांगा गया विवरण

जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को गत तीन वर्षों में उनके डीडीओ एकाउंट से आहरण संवितरण अधिकारी के बैंक एकाउंट में स्थानांतरित राशि का विवरण देने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र शुक्ला ने कहा है कि सभी आहरण संवितरण अधिकारी वर्ष 2021-22, वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 में उनके बैंक एकाउंट में फण्ड ट्रांसफर की राशि निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत कर दें। निर्धारित प्रपत्र में विवरण प्रस्तुत न करने वाले आहरण संवितरण अधिकारियों के सितम्बर माह के वेतन आहरित करने की अनुमति कोष एवं लेखा विभाग द्वारा नहीं दी जाएगी। सभी अधिकारी वांछित जानकारी आज ही प्रस्तुत कर दें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now