राजस्व महाअभियान में प्रगति न होने पर कड़ी कार्यवाही होगी – कलेक्टर

रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि महाअभियान में आयोजित प्रगति न होने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा की गई समीक्षा के दौरान सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा जनपद के सीईओ जुड़े रहे।

कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार से समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जनपद के सीईओ को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में भू-अभिलेख का समग्र के पोर्टल पर ईकेवायसी अनिवार्यत: पूर्ण करें। यह कार्य पूरा न होने पर कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने जनपद में सचिव एवं रोजगार सहायक की बैठक आयोजित कर राजस्व विभाग के समन्वय से कार्य को नियत समय में पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा के बाद के लंबित नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण तत्काल निराकृत करें तथा यह सुनिश्चित करें कि आरसीएमएस में दर्ज प्रकरण समय सीमा से बाहर न हों। कलेक्टर ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में शिविर लगाकर तथा घर-घर जाकर आधार सीडिंग को ईकेवायसी संबद्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से फर्जी रजिस्ट्री में रोक लगेगी। कलेक्टर ने एसडीएम से अनुभागवार राजस्व महाअभियान की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा नियत समय में दिये लक्ष्य की पूर्ति के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now