निलंबित : कलेक्टर ने लापरवाह अधीक्षक को किया निलंबित

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अनुसूचित जाति नवीन बालक छात्रावास बोदाबाग रीवा के अधीक्षक विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। निलंबन अवधि में श्री शर्मा का मुख्यालय जिला संयोजक कार्यालय रीवा रहेगा। श्री शर्मा को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते देय होंगे। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा छात्रावास में विभिन्न अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। शिकायतों की तहसीलदार हुजूर द्वारा जाँच कराई गई जिसमें छात्रावास में कई गंभीर अनियमितता पाई गई। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर अधीक्षक के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई। बोदाबाग छात्रावास के अधीक्षक का प्रभार अस्थायी रूप से राघवेन्द्र त्रिपाठी अधीक्षक जूनियर बालक छात्रावास पड़रा को सौंपा गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now