जिले में उपलब्ध है 11817 टन यूरिया तथा 4662 टन डीएपी

FILE

आगामी खरीफ फसल के लिए सहकारी समितियों तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद की आपूर्ति की जा रही है। सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने इस संबंध में बताया कि जिले में वर्तमान में 11817.64 टन यूरिया तथा 4662 टन डीएपी उपलब्ध है। इसके साथ-साथ 5587 टन एनपीके, 84.3 टन एमओपी तथा 4914.7 टन सिंगल सुपर फास्फेट भण्डारित है। अब तक किसानों को 14484.18 टन यूरिया, 9236.23 टन डीएपी, 2106.5 टन एनपीके, 17.65 टन एमओपी तथा 3021.23 टन सिंगल सुपर फास्फेट का वितरण किया जा चुका है। जिले में खाद की नियमित आपूर्ति की जा रही है। आगामी एक माह तक जिले को नियमित रूप से खाद के रैक प्राप्त होंगे। खरीफ फसल में कुल 58 हजार 500 टन खाद के उपयोग का अनुमान है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now