राजस्व महाअभियान में किया जा रहा बी-1 का वाचन

जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए नियमित सुनवाई की जा रही है। नक्शा तरमीम तथा अभिलेखों में सुधार के प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर बी-1 का वाचन किया जा रहा है। साथ ही फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। इस क्रम में गत दिवस हुजूर तहसील के ग्राम नयागांव में बी-1 का वाचन किया गया।

इसी तरह ग्राम रजहा में ग्राम सभा में बी-1 का वाचन किया गया तथा फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज किए गए। ग्राम सभा में सरपंच, पंचगण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। ग्राम सोनारी तथा त्योंथर तहसील के विभिन्न गांवों में विशेष ग्राम सभा में बी-1 का वाचन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लंबित प्रकरणों में ई केवाईसी दर्ज कराई गई। ग्राम पंचायत बरहदी, ग्राम पंचायत घूमा, ग्राम पंचायत कोष्टा, ग्राम पंचायत खजुहा, चोरगड़ी, में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित करके बी-1 का वाचन किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now