त्योंथर। रीवा जिला मुख्यालय से लगभग अस्सी किलोमिटर की दूरी पर त्योंथर तहसील मुख्यालय है। जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का सीमावर्ती और पुरानी तहसील है। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद त्योंथर तहसील मुख्यालय से सटे तालाबो और रावणा मैदान का तालाब महतेली तालाब, हडिया तालाब, रखिदवा, चिल्ला, ढेढर, के गोंदिया तालाब, तुर्का तालाब जो वार्ड नं 15 में आता है जैसे तालाबो पर भूमाफिया कब्जा जमाए हुए हैं। रावणा मैदान तालाब जिसे चिल्ड्रेन पार्क भी कहा जाता है उसमें कूप का भी अतिक्रमण कर लिया गया जो बहुत पुराना कूप माना जाता है। जिससे कभी पूरे नगर को पीने का पानी मिलता रहा है, अतिक्रमण के चपेटे में है। जहां से प्रतिदिन आला अधिकारियो का आना जाना भी लगा रहता है। सूत्रों की माने तो भूमाफिया तालाबो को पाटकर पहले कच्चे मकान फिर पक्के मकानो का निरन्तर निर्माण कार्य को अन्जाम देते आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक समय – समय पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी त्योंथर के द्वारा नोटिस भी जारी होती रही है लेकिन तालाबों को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका। यहाँ तक की यह भी जानकारी दी गई की तालाबों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर पहले ही हाई कोर्ट ने आदेश दे रखा है जिसका त्योंथर प्रशासन पालन नहीं करवा पा रहा है। ऐसे में भूमाफियाओं द्वारा तालाबो के अस्तित्व को समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। लोगों के मुताबिक रखिदवा तालाब पर आरा मशीन संचालित हो रही है और ऐसे ही अन्य तालाबों में धीरे – धीरे कब्ज़ा जारी है। अगर समय रहते ऐसे अतिक्रमण पर रोक नहीं लगाई गई तो तालाबों का गढ़ कहे जाने वाला त्योंथर तालाब विहीन हो जायेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी। (कमलेश शुक्ल की रिपोर्ट)
विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here
खस्ता हालात : त्योंथर क्षेत्र के 5 पशु चिकित्सालय में एक भी डॉक्टर नहीं




