कलेक्टर मऊगंज ने पेयजल की व्यवस्था के संबंध में दिए निर्देश

file

मऊगंज जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के लिए कलेक्टर अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बंद हैण्डपंपों को तीन दिवस में सुधार कार्य कराकर चालू कराएं। हैण्डपंपों के सुधार कार्य के प्रत्येक विकासखण्ड को दो-दो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। माह मार्च में अभी तक 453 हैण्डपंपों में सुधार का कार्य कराया गया है। शेष हैण्डपंपों के सुधार का कार्य भी शीघ्र कराएं। खुले बोरवेल में बच्चों के गिरने की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं। यह भी सुनिश्चित करें कि बोरवेल कहीं खुले न रहें और जहाँ खुले हैं उन्हें तत्काल बंद करें।

उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए पेयजल समस्या निराकरण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसका टोल फ्री नम्बर 07663-299023 है।

सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले में कार्यवाही जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now