आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश : रोजगार मेले में 138 युवाओं का हुआ चयन

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा गतदिवस एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 5 कंपनियों प्रगतिशील बायोटेक रीवा, भारतीय जीवन बीमा निगम, प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा, वर्क टूगेदर रीवा एवं आईसेक्ट (एलएण्डटी इंदौर) रीवा द्वारा युवाओं का चयन किया गया।

उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 206 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया, जिसमें से 138 आवेदको को विभिन्न कम्पनियों द्वारा चयनित कर आफर लेटर/एलओआई प्रदान किया गया।

राजस्व महाअभियान का पटवारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now