विधानसभा क्षेत्र मऊगंज से श्री प्रदीप पटेल को मिली चुनाव में सफलता

विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच इंजीनियरिंग कालेज में संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री प्रदीप पटेल निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 7174 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री पटेल को कुल 70119 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना को 62945 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर राजेश मेहता ने निर्वाचित श्री पटेल को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

क्रमांकनामदलप्राप्त मत
1.श्री प्रदीप पटेलभाजपा70119
2.श्री सुखेन्द्र सिंह बन्नाइंडियन नेशनल कांग्रेस62945
3.श्री भैयालाल कोलबसपा12396
4.श्री उमेश त्रिपाठी घुरेहटाआम आदमी पार्टी3747
5.श्री नूर मोहम्मदसमाजवादी पार्टी991
6.श्री सुरेश कुमार सेनभारतीय शक्ति चेतना पार्टी337
7.श्री रामबहादुर पटेलपीपुल्स पार्टी आफ इंडिया276
8.श्री ददन प्रसाद मिश्रानिर्दलीय268
9.श्री ध्रुव नारायण मिश्रानिर्दलीय349
10.श्री ब्रम्हदत्त मिश्रानिर्दलीय971
11.सुश्री मेहरूननिशानिर्दलीय532
12.सुश्री सुशीला गुप्तानिर्दलीय937
13.नोटा–1473

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now