निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही

file

विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान दल के प्रथम स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है। अनुपस्थित शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर जबाव संतोषजनक न होने के कारण जगलाल कोल सहायक शिक्षक शा.उ. मा. वि. कटरा एवं धीरेन्द्र बहादुर रावत प्रयोगशाला शिक्षक शा. हा. सेकेण्डरी खटखरी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन डॉ. सौरभ सोनवणे से प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश कुमार तिवारी प्राचार्य शा. उ. मा. वि. महसांव, श्रीमती निर्मला पाण्डेय प्राथमिक शिक्षक नंदनपुर पंडितान, सूर्यमणि मिश्रा सहायक ग्रेड-3 म.प्र. पूर्व क्षेत्र लिमिटेड मऊगंज, भोला प्रसाद तिवारी सहायक ग्रेड-3 म.प्र. पूर्व क्षेत्र लिमिटेड मऊगंज, गणेश प्रसाद कुशवाहा सहायक ग्रेड-3 म.प्र. पूर्व क्षेत्र लिमिटेड मऊगंज, हरिशंकर चतुर्वेदी स्थल सहायक लोक निर्माण विभाग मऊगंज, नरेश कुमार पाल आयुक्त वाणिज्यकर कार्यालय, दीपक सेन सीएचओ ककरहा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह कार्यालय सहायक म.प्र. पूर्व क्षेत्र लिमिटेड त्योंथर, काशी प्रसाद प्रजापति प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल बंधवा मऊगंज, भोला प्रसाद साकेत लोक निर्माण विभाग रीवा, रामसागर शुक्ला एमपीडब्ल्यू मऊगंज, पंकज तिवारी सहायक ग्रेड-3 महिला एवं बाल विकास विभाग नईगढ़ी, बीना साकेत प्राथमिक शिक्षक बम्हौरी तथा देवेन्द्र धाकड़ सहायक अ. सा. कन्या विद्यालय देवतालाब को 3 दिवस का कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर अवैतनिक किया गया है। जबकि राजबहादुर सिंह व्याख्याता नईगढ़ी, अवध किशोर मिश्रा सहायक ग्रेड-3 आयुष कार्यालय रीवा, चन्द्रकरण शर्मा शिक्षक सीएम राइज पीके स्कूल, सुदामा प्रसाद पाण्डेय मानचित्रकार, राजकृष्ण दुबे माध्यमिक शिक्षक अ.जा. वि. एवं चन्द्रशेखर तिवारी उपयंत्री विभाग को लापरवाही बरतने जाने पर दोषी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now