जन आक्रोश यात्रा : त्योंथर 70 के सोहागी में हजारों लोगों ने किया जोरदार स्वागत

रीवा जिले के सभी विधानसभाओं में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों, भ्रस्टाचार, महगाई, बेरोजगारी आदि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशन में रीवा जिले के प्रभारी अजय सिंह राहुल भैया एवं सचिव आई सी सी प्रभारी मध्यप्रदेश संजय कपूर के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का त्योंथर विधानसभा 70 अंतर्गत सोहागी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोहागी जन आक्रोश यात्रा समन्यवक अशोक मिश्र महाराज जी द्वारा सोहागी में यात्रा का स्वागत हजारों समर्थकों के साथ जोर शोर से किया गया। कई घंटो से जन आक्रोश यात्रा के स्वागत के लिए बैठे हज़ारों लोग अजय सिंह राहुल भैया को देखते ही उठ खड़े हुए और जोर शोर से स्वागत किया। यात्रा की अगुआई में अशोक मिश्र जी द्वारा पहले तो घंटो से इंतजार में बैठी जनता का सब्र के लिए आभार जताया गया फिर लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी को लेकर जनता से सवाल भी किया। उनके द्वारा जनता से आगामी चुनाव में कांग्रेस को क्षेत्र में काबिज करने की बात कही गई। साथ ही त्योंथर 70 की जनता को “जिला त्योंथर” मांग को लेकर आश्वासन भी दिया गया।

जान आक्रोश यात्रा के रीवा जिले के प्रभारी अजय सिंह राहुल भैया द्वारा सोहागी नुक्कड़ सभा में जनता जनार्दन का सम्बोधन करते हुए कहा गया कि जो मजा यहाँ आया वो और कहीं नहीं मिला अगर पहले पता होता तो और जल्दी आने का प्रयास करता। आगे जनसभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ – साथ त्योंथर में भी कोई विकास नहीं हुआ है। लोग स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी और आवारा पशुओं से परेशान हैं। आये दिन जिस तरह से घटनाएं हो रही जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुई हैं। कानून व्यवस्था बेपटरी हो गयी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलाई गई योजनाओं को याद दिलाया। उन्होंने कहा कमलनाथ जी गौशालाएं बनाने का कार्य किये लेकिन भाजपा सरकार में गौशाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। जो अब सरकार है 50% कमीशन वाली सरकार है। इस बार पुनः परिवर्तन की लहर है। यदि ऐसी भ्रष्ट भाजपा सरकार के शिकंजे से बचना है तो भाजपा विधायक और शिवराज सिंह को बदलना जरुरी है। जनाक्रोश यात्रा के सोहागी नुक्कड़ सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला संगठन प्रभारी प्रतापभानु शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक मऊगंज सुखेन्द सिंह बन्ना, पूर्व विधायक त्योंथर एवं यात्रा के सह प्रभारी रामगरीब बनवासी, पूर्व प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष पियूष तिवारी, प्रदेश सचिव यूथ बिग्रेड धर्मेश शुक्ल, राहुल सिंह और राजपूत संघटन के जिला अध्यक्ष मोनू दादा सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :-

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।