कई पंचायतों में मनरेगा जॉब कार्ड से नहीं है आधार लिंक, कौन है जिम्मेदार

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत शासन द्वारा समस्त भुगतान आधार से आधारित भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। जिसके परिपेक्ष्य में रीवा जिला अन्तर्गत समस्त जॉब कार्ड धारियों के आधार नरेगा पोर्टल पर दर्ज होना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 2.82 लाख जॉब कार्ड धारियों में से मात्र 1.73 लाख जॉब कार्ड धारियों का अधार नरेगा पोर्टल पर सत्यापित हुआ है। शेष 90 हजार मजदूरों का आधार नरेगा पोर्टल में सत्यापित होना बाकी है। जिला पंचायत सीईओ आईएएस डॉ.सौरभ संजय सोनावणे ने ग्राम पंचायत सचिवों और अधिकारियों पर नाराजगी जताई‌ है। उक्त मामले को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित करते हुए कहा कि यदि 03 दिवस के अन्दर शतप्रतिशत नरेगा पोर्टल पर आधार सत्यापित नही होता है, तो संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। आधार सत्यापन नही होने की वजह से नियोजित मजदूरों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है। श्री सोनवणे ने कहां की सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों एवं उपयंत्रियों को कडी फटकार लगाई और सभी ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड धारी कार्यो में नियोजित किया जायें। किसी भी प्रकार का पलायन होने पर संबंधित उपयंत्री जिम्मेदार माने जायेगे। जिन पर कडी कार्यवाही होगी। जनपदवार संख्या जहॉ सचिवों पर कार्यवाही की जा सकती है। सचिवों की संख्या गंगेव 9, हनुमना 12, जवा 9 ,मऊगंज 13, नईगढी 4, रायपुर कर्चु 11, रीवा 9, सिरमौर 11, त्योथर 8, योग 86 है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now