नेशनल लोक अदालत : हरी झण्डी दिखाकर प्रचार रथ किया रवाना

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुबोध कुमार जैन के मार्गदशन में 13 मई  को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु सुदूर ग्रामीण अंचलों में प्रचार प्रसार करने हेतु नेशनल लोक अदालत प्रभारी विशेष, न्यायाधीश श्री सी.एम.उपाध्याय ने हरी झण्डी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया। इस अवसर पर में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रजा श्री आशीष ताम्रकार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रूप सिंह कनेल न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पदमनी सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित कुमार मिश्रा, पैरालीगल वालेटियर श्री साविर असलम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत
सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत में राजीनामा योग्य क्लेम, बैंक, विद्युत, नगर निगम एवं अन्य विभागों के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों एवं न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुबोध कुमार जैन की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ के सभागार में बैठक आहूत की गई। आगामी लोक अदालत के महत्व को देखते हुए उक्त बैठक में अधिवक्ताओं से राजीनामा योग्य प्रकरणों को अधिक से अधिक निराकृत किए जाने के लिये कहा गया। बैठक में श्री सी.एम. उपाध्याय, विशेष न्यायाधीश, श्री विक्रम सिंह, श्री आशीष ताम्रकार, अपर जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव श्री अहमद रजा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की आगामी लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिये अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराये। बैठक में श्री रूप सिंह कनैल, मख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री संजीव रहंगडाले, जिला रजिस्ट्रार उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष, श्री अशोक कुमार शुक्ला, सचिव श्री रघुवंश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सेन, ग्रन्थापाल श्री राममणि मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अरूणा पटेल एवं श्री सूर्यनरायण पाण्डेय उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now