मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने कहा भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, लेकिन राजाराम तो ओरछा में विराजते हैं

सीएम शिवराज सिंह चौहान कि कलम से। केंद्रीय मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी के साथ ओरछा, छतरपुर व टीकमगढ़ के लिए ₹6800 करोड़ की लागत से 550 कि.मी. लम्बी 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं ई-शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में माननीय डॉ. वीरेंद्र कुमार जी, श्री प्रह्लाद सिंह पटेल जी, श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, श्री गोपाल भार्गव जी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। राम हमारे रोम रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं, बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता है। राम हमारे अस्तित्व हैं। राम हमारे प्राण हैं। राम हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में श्री नितिन गडकरी जी असल मायनों में भारत जोड़ रहे हैं। शानदार सड़क कनेक्टिविटी से भारत जुड़ रहा है।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने कहा भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, लेकिन राजाराम तो ओरछा में विराजते हैं। उनके चरणों में हम सब श्रद्धा के साथ प्रणाम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार नया भारत बना रही है। लगभग ₹44 हजार करोड़ खर्च करके केन और बेतवा नदी जोड़ी जाएगी, इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। पूरे बुंदेलखंड के किसानों के सूखे खेत की प्यास बुझाई जाएगी। भाजपा की सरकार नया भारत बना रही है। देश को सड़कों, पुलों आकाश मार्ग से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन में रोप वे बनाया जा रहा है। स्टेशन से उतरते ही श्रद्धालु सीधे महाकाल महालोक पहुँच सकेंगे। भारत का सांस्कृतिक विकास हो रहा है। अलग-अलग मंदिरों का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में मंदिर का निर्माण, काशी में काशी कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल महालोक बन रहा है। रामराजा सरकार के दरबार में भव्य व दिव्य विकास होगा। ओरछा में रामराजा विराजते हैं इसलिए हम एक फैसला कर रहे हैं कि जैसे उज्जैन में महाकाल लोक बनाया गया है, वैसे ही ओरछा में रामराजा लोक का निर्माण किया जाएगा। उसकी रूपरेखा हम तैयार करेंगे।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now