पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कटाक्ष

आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी – अपनी तैयारीयों में जुट गई हैं। जिसमें ऊपर से लेकर नीचे तक फेर बदल जारी है। हाल ही में मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। जिसमें विधानसभा चुनाव से पहले ही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें 50 उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है। कहा जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में सभी गुटों को इकट्ठा करने की कोशिश की गई है। जानकरी के मुताबिक़ अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर का अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में वापसी हुई है।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा
कांग्रेस की कार्यकारिणी थोड़ी है, वो तो सर्कस है। कार्यकर्ता तो कोई बचे ही नहीं, जितने थे सब पदाधिकारी बना लो।
कमलनाथ जी अगर सोच रहे हैं कि झूठे वादे करके सत्ता में आ जाएंगे तो प्रदेश की जनता अब उनको लूटने का मौका नहीं देगी।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now