रीवा जिले में नहीं थम रहा हादसों का कहर, बालू से ओवर लोड हाइवा ने महिला को रौंदा

परिवहन विभाग की लापरवाही पड़ रही है भारी, सड़क पर खुले आम घूम रहीं हैं मौत क़ि सवारी

जवा, रीवा। आज दोपहर तक़रीबन साढ़े तीन बजे जवा शीतलहा मार्ग में टमस नदी पुल पर बालू से ओवरलोड हाइवा ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था की जिसने भी देखा उसकी हालत ख़राब हो गई।

अब तक मिली जानकरी के अनुसार जवा कपड़ा व्यापारी रामा गुप्ता की माँ गुलाब कली उम्र तक़रीबन ७०-७५ साल शीतलहा से जवा आ रहीं थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू से ओवर लोड हाइवा ने महिला को रौंद डाला। हादसे के बाद भागते हुए हाइवा को ग्रामीणों ने पकड़ कर जवा थाने को सुपुर्द कर दिया। हादसे की जानकारी लगते ही जवा थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँच कार्यवाई शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद एक बार फिर परिवहन विभाग की लापरवाही और खानापूर्ति जनता के सामने है। कुछ दिनों पहले हुए हादसे में २ मासूम बच्चों की मौत का मातम अभी ठंडा भी नहीं हुआ था क़ि इस हादसे ने रोड पर चलने वाले लोगों को और डरा दिया है।

  • अनूप गोस्वामी

यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

आपके सुझाव और शिकायत का स्वागत है, खबर देने या विज्ञापन के लिए संपर्क करें – +91 9294525160

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now