धान उपार्जन करने वाले किसानों को 366 करोड़ का भुगतान

old

जिले में अब तक हुई 35.22 लाख क्विंटल धान की खरीद

रीवा, मप्र। जिले में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक 55305 किसानों से 35 लाख 22 हजार 843 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। किसानों को अब तक 366 करोड़ 84 लाख रूपये के भुगतान मंजूर किये गये हैं। इनमें से 342 करोड़ 20 लाख रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में पहुंच गया है। उपार्जित धान के भुगतान के लिए 2475 ई-भुगतान आदेश जारी कर दिये गये हैं। अब तक उपार्जित धान का कुल मूल्य 714 करोड़ 39 लाख रुपए है। धान उपार्जन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।

इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि धान उपार्जन के लिए अब तक 60 हजार 179 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। अब तक कुल खरीदे गये धान में से 32 लाख 13 हजार 752 क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। कुल खरीदी गयी धान में से 57 हजार 533 क्विंटल धान रिजेक्ट की गयी। इसमें से अपग्रेड होने के बाद 48 हजार 674 क्विंटल धान की खरीद की गयी।

धान उपार्जन से सम्बंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें –

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now