रीवा, मप्र। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने जनपद पंचायत नईगढ़ी की ग्राम पंचायत रामपुर के ग्राम पंचायत सचिव गणेश प्रसाद विश्वकर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार श्री विश्वकर्मा द्वारा चार स्कूलों की मरम्मत के लिए स्वीकृत एक लाख 29 हजार 680 रुपए की राशि का दुरूपयोग कर अनियमितता की गई। जिसके कारण उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश पंचायत सेवा नियम 2011 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री विश्वकर्मा का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय नईगढ़ी रहेगा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
Views: 272






