फेल ट्रांजेक्शन वाले किसानों को स्लॉट बुक करने की सुविधा

धान उपार्जन के लिए किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर तथा बैंक खाते के आधार पर स्लॉट बुक करने की सुविधा दी गई है। इस संबंध में खाद्य अधिकारी ओपी पाण्डेय ने बताया कि उपार्जन की राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकृत किसान के बैंक खाते से आधार संख्या दर्ज होना आवश्यक है। जिन किसानों ने बैंक खाते में आधार संख्या दर्ज नहीं कराई है अथवा जिनका एक रुपए का परीक्षण के लिए किया गया ट्रांजेक्शन फेल हो गया है उन्हें भी स्लॅाट बुक कर धान उपार्जन की सुविधा दे दी गई है। ऐसे किसान अपने निकटतम सुविधाजनक खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके धान का उपार्जन कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now