जवा पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को जवा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरुकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुम्हरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जवा अरविंद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार फरियादी की रिपोर्ट पर चोरी के मामले में थाना जवा में अपराध क्रमांक 171/26, धारा 331(3), 305(ए), 317(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इसी प्रकरण में आदर्श उर्फ मुन्नू द्विवेदी पिता वीरेंद्र द्विवेदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी पथरौड़ा फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश और पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़, सहायक उपनिरीक्षक रन्नू देवी, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर साकेत, आरक्षक सोनू कुमार सिंह, आरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता एवं आरक्षक सुधीर मौर्य की सराहनीय भूमिका रही। (अनूप कुमार, जवा)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now