खास खबर : पटवारी के स्थानांतरण पर रोंक लगाने की ग्रामीणों ने की मांग

तराई अंचल के त्योंथर तहसील के ग्राम पंचायत मदरो से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार पटवारी हल्का मदरो में पदस्त पटवारी राजेश रावत के स्थानांतरण से ग्रामीणों की नाराजगी सामने आयी है। ग्राम पंचायत मदरो के ग्रामीणों ने सरपंच के साथ मिल कर त्योंथर तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि पटवारी का स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें पुनः मदरो हल्का में पदस्त किया जाय। जिससे ग्राम पंचायत के हितग्राही मूलक कार्य,गिरदावरी और फसल की फीडिंग सही समय पर हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं कि गयी तो समस्त पंचायतवासी प्रदर्शन को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से विवेक सिंह दीपू,अमृतलाल सिंह,राजेन्द्र सिंह,गोकुल सिंह,सुखदेव सिंह,लाल बहादुर सिंह,समसेर सिंह,शोभनाथ केवट,सुरेश सिंह,अतुल सिंह,भारत सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,अरुण सिंह,आशुतोष सिंह,ललित सिंह,सुनील सिंह,रिंकू सिंह,अजय वर्मा,योगेश,हिमांशु,अंकित सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now