सितंबर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के परिणाम घोषित

रीवा, मप्र। समय पर न पहुंचने वाले चयनित उम्मीदवारों के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जायेगा

जबलपुर कैंप में भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर पुरूष भर्ती रैली 15 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित की गयी। इसके परिणाम 26 नवम्बर को घोषित कर दिये गये हैं। परिणाम भारतीय सेना की बेवसाइट ज्वाइन इंडिया आर्मी साइट पर उपलब्ध हैं। परिणाम सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर पर सूचना पटल पर भी प्रकाशित कर दिये गये हैं।

सभी सफल उम्मीदवार 29 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर पहुंचकर प्रारंभिक परिचय सत्र में शामिल हो। समय पर न पहुंचने वाले चयनित उम्मीदवारों के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now