चोरी डकैती फायरिंग, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, निकल गई हेकड़ी

रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में चोरी के बाद फायरिंग कर फरार होने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को जवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें आरोपियों ने चोरी के दौरान गृहस्वामी के पहुंचते ही फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे। मामला रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र का है। 6 और 7 फरवरी की दरम्यानी रात रामेश्वर त्रिपाठी के घर चोरी की घटना हुई थी। जब गृहस्वामी घर पहुंचे तो चोरों ने खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी और पैदल ही फरार हो गए।

घटना के दौरान आरोपियों की दो बाइक मौके पर ही छूट गई थीं। पुलिस ने बाइक के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और पतासाजी के बाद गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। टीआई कमलेश साहू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में करण विश्वकर्मा, तमस वंशकार और विकास बंसल शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी काफी शातिर हैं और रीवा तथा सतना जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है, जबकि फायरिंग के बाद फरार अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now