दुर्घटना चाकघाट थाना क्षेत्र के पड़री गांव की बताई गई है। जहाँ दुर्घटना के शिकार बुजुर्ग अपने खेत से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ़्तार आ रही बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। परिवार आनन फानन में प्रयागराज ले कर पहुंचे जहाँ बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, डॉक्टरों ने वर्तमान स्थति देखते हुए सीधे आईसीयू में भर्ती किया।
तराई क्षेत्र में दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ज्यादातर मामलों में गाड़ी या तो नाबालिग चला रहे होते हैं या फिर चालक नशे में धुत होता है। ताज़ा मामला चाकघाट थाना क्षेत्र के पड़री गांव का है जहाँ 13 फ़रवरी 2026 को दोपहर के आसपास राजकुमार पांडेय अपने खेत से घर लौट रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ़्तार पल्सर बाइक MP17ZN4857 ने उन्होंने ठोकर मार दी। दी गई जानकारी के मुताबकि बाइक में दो लोग सवार थे, जो बेहद ही तेज रफ़्तार व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहे थे। जिसके चलते उनका ध्यान सड़क पर कम था इसीलिए बुजुर्ग से जा भिड़े। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं जबकि बुजुर्ग को सर, पैर, आदि हिस्सों पर गंभीर छोटे आई हैं। फ़िलहाल वर्तमान में बुजुर्ग स्थिति बेहद ही नाजुक बताई गई है। (चंदन भइया, पत्रकार)



