कलेक्टर ने विकास खण्ड स्रोत समन्वयक एवं सह समन्वयक को दिया कारण बताओ नोटिस

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के सभी विकासखण्ड स्रोत समन्वयक एवं विकासखण्ड सह समन्वयक को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। कार्यक्रम के तहत ग्राम व वार्ड के सभी घरों में डोर-टू-डोर सर्वे कर असाक्षरों को ऐप में रजिस्टर्ड किए जाने के निर्देश दिए गए थे। सर्वे का पूर्णता प्रमाण पत्र न दिए जाने के कारण जिला स्तर से राज्य शिक्षा केन्द्र को प्रमाण पत्र नहीं भेजा जा सका। कलेक्टर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने तथा पूर्णता प्रमाण पत्र जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now