आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लाक त्यौंथर जिला रीवा की आवश्यक बैठक के मुख्य अतिथि श्री आर. के. शर्मा जी जिला अध्यक्ष रीवा विशिष्ट अतिथि श्री सतीश तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष रीवा, श्री संजय पटेल जी जिला महासचिव रीवा, श्री पंकज उपाध्याय जी विधिक सलाहकार रीवा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री समर जीत सिंह ब्लाक अध्यक्ष त्यौंथर द्वारा की गई।
कार्यक्रम शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण से किया गया। एजेंडा का वचन ब्लॉक अध्यक्ष श्री समर जीत सिंह द्वारा किया गया उसके पश्चात नवीन ब्लॉक ध्यक्ष के चयन के लिए श्री शिवेंद्र शुक्ला ने शिवाकांत पांडे के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन श्री संजीव पयासी, श्री समर जीत सिंह श्री श्याम बहादुर सिंह,श्री विनय मिश्रा एवं उपस्थित सभी संचालको ने समर्थन किया सर्वसम्मति से श्री शिवाकांत पांडे को अध्यक्ष चुना गया। ब्लाक अध्यक्ष श्री समर जीत सिंह ने अपना स्थीफा जिला अध्यक्ष श्री आर. के. शर्मा जी को सौपा। निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष श्री समर जीत सिंह का शाल श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालक साथियों ने अपनी अपनी बात रखी अन्त में जिला अध्यक्ष जी ने सभी का मार्गदर्शन और सुझाव दिया। नये ब्लाक अध्यक्ष श्री शिवाकांत पाण्डेय जी को सभी संचालको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मनोज सिंह एवं श्री राजीव दुबे ने किया।




