केन्द्रीय जेल रीवा में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारीज संस्था के सहयोग से नशा मुक्ति एवं तनाव मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजयोगिनी निर्मला दीदी एवं अनिल भाई व उनके सहयोगियों ने बंदियों को नशे से दूर रहकर अच्छे विचार व सत्संग के माध्यम से खुश एवं तनाव मुक्त जीवन जीने की समझाइश दी। जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बंदियों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में जागरूक करते हुए नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों को उपचार, अच्छी शिक्षा, मनोरंजन, खेलकूद एवं संगीत आदि के माध्यम से बदलाव के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में संजीव कुमार गेंदले, योगेन्द्र परमार, श्याम सिंह कुशवाह, रवि भाई, सुभाष भाई, कपिल भाई तथा रोहित भाई सहित ब्रम्हाकुमारीज के सदस्य तथा जेल के परिरूद्ध बंदी उपस्थित रहे।
Post Views: 181




