वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी की माँ का निधन 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

चाकघाट। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी की पूज्य माता श्रीमती कलावती द्विवेदी का गत दिवस रायपुर (छत्तीसगढ़ ) में देहावसान हो गया। उन्होंने 96 वर्ष की आयु में इस नश्वर संसार को त्यागकर परमपिता परमात्मा के धाम में प्रस्थान किया। श्रीमती कलावती द्विवेदी बहुत पुण्यात्मा एवं सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली महिला थीं। उन्होंने बिना किसी शारीरिक कष्ट के पूर्ण चेतना के साथ परिवारजनों से संवाद करते हुए शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनका जीवन धार्मिक आस्था, दयालुता और सेवा भावना से परिपूर्ण था। इस दु:खद समाचार की जानकारी मिलने पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक संगठनों और श्री मधुकर द्विवेदी के शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे वंदनीय माता श्रीमती कलावती द्विवेदी जी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। शोक व्यक्त करने वाले पत्रकारों में राम लखन गुप्त चाकघाट, प्रदीप सिंह शंकरगढ़, शास्त्री प्रसाद त्योंथर, चन्दन भैया बघेड़ी, चाकघाट, चेतन सिंह जवा, दिनेश द्विवेदी त्योंथर, अमरनाथ सोनी त्योंथर, चित्रसेन जायसवाल कटरा, अशोक कुमार गुप्त कटरा, शिवरतन नामदेवकटरा, मुनीद्र सोनी गढ, संजय पांडे गढ़, सूर्यकांत शुक्ला नारीबारी, मनोज शुक्ला जवा, राजेश्वर द्विवेदी जवा, दिलीप कुमार गुप्त मनगवां, कमलेश्वर सिंह राठौर त्योंथर, आदि प्रमुख हैं।   (रामलखन गुप्त)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now