बेटियों ने मारी बाज़ी : 10th 12th result topper

मध्‍यप्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल भोपाल द्वारा 10वीं, 12वीं के टॉपरों के नामों की घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बेटियों को बधाई दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा, मैं अपनी और से सभी बेटियों को बधाई देता हूं। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। मैं इस बच्ची से जरूर मिलना चाहूंगा कि उसने ऐसा कैसे  किया। उसने कितना अच्छा लिखा होगा कि उसे शतप्रतिशतअंक मिला। सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं की परीक्षा में राज्य में टॉप किया है, प्रियल को 492 अंक मिले हैं।

12th की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर Rank – 1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं।

RankSubjectName%ScoreDistt
1विज्ञानप्रियल द्विवेदी98.4492सतना
2वाणिज्यरिमझिम करोठिया98.2491ग्वालियर
3विज्ञानहर्ष पांडे98.0490सतना

 

10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 अंक हासिल कर टॉप किया है जबकि रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने। एमपी बोर्ड 10वीं में जबलपुर की शैजाह फातिमा 498 अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं।

RankNameScoreDistt
1प्रज्ञा जायसवाल500सिंगरौली
2आयुष द्विवेदी499रीवा
3शैजाह फातिमा498जबलपुर
4मानसी साहू497सीधी
4सुहानी प्रजापति497उज्जैन
4शिवांश पांडे497सतना
4अजली शर्मा497रीवा
5सुम्बुल खान496सागर
5तुरन्नुम रंगरेज496दामोह
5अनिमेष वर्मा496रीवा
5अनुराग साहू496सिंगरौली
5प्राची कौरव496नरसिंहपुर

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now