बड़ी ख़बर : धन उपार्जन केंद्र गौरी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अनियमिता पाए जाने पर प्रभारी अधिकारी को किये निलंबित

मऊगंज जिले के धान उपार्जन केंद्र गौरी का कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया जहां घोर अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी अधिकारी कृषि विभाग के आरएईओ श्रीकांत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। वही समिति प्रबंधक और प्रशासक को शो काज नोटिस जारी किया गया है। मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव आज 19 दिसंबर की सायंकाल धन उपार्जन केंद्र गौरी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए जहां समय से पहले खरी बंद हो गई थी। और भारी संख्या में किसान अपनी धान लेकर खरीदी केंद्र में मौजूद थे।वहा अभी तक 230 कृषको से 15924 कुंटल धान खरीदी गई थी।

वहां पर मौजूद किसानों ने कलेक्टर मऊगंज को जानकारी देते बताया कि हम सुबह से यहां मौजूद हैं और अपनी धान खरीदी का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा और कई अनियमिताएं वहां पाई गई। कलेक्टर के साथ एसडीएम तहसीलदार और फूड विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा है कि जो भी धान खरीदी गई है। उन्हें शिफ्ट किया जाए जिससे आने बाली धान रखने के लिए व्यवस्था हो जाए। और कृषकों को चाय और बिस्किट की व्यवस्था करने की भी कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now