रायपुर कर्चुलियान में आयोजित हुई अन्र्तविभागीय बैठक

स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। अभियान के सुचारू व व्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में अन्र्तविभागीय बैठक एसडीएम पीएस त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में जनपद अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता की थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये। बैठक में सीईओ संजय सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जीएन श्रीवास्तव, मनीषा मिश्रा, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. अखिलेश सिंह, बीईओ श्रीमती प्रतिभा साराभाई, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, श्रीमती गौरी, श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती विभा अवस्थी,श्री बृजेश दुबे, श्रीमती अंकिता, मनोज मिश्रा, इदरीश खान, वेदमणि त्रिपाठी सहित समस्त खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now