थाना सगरा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को किया दस्तयाब

दिनाक 10/09/2024 फरियादिया उपस्थित थाना सगरा आकर अपनी नाबालिक लडकी की अपहरण की रिपोर्ट लेख कराई (लडकी नाबालिक होने से) अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 126/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, अपराध कायमी उपरान्त लगातार प्रयासरत रहकर सूचना मिलने पर टीम तैयार किया जाकर अपहृता को दिनांक 14.09.2024 को बासघाट रीवा से दस्तायब कर सकुशल परिजनों किया सुपुर्द।

पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह के द्वारा नाबालिक बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सगरा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को किया दस्तयाब। थाना प्रभारी सगरा उप निरी. घनश्याम मिश्रा, कार्य. सउनि द्वारिका बागरी आरक्षक रामनिवास साकेत, महिला आर. नेहा सिंह परिहार, महिला आर. अर्चना रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now