कोठी कंपाउण्ड स्थित मनकामेश्वर मंदिर का जन सहयोग से होगा जीर्णोद्वार

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के निर्देश पर कोठी कम्पाउण्ड स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर का जन सहयोग से जीर्णोद्धार किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित कार्ययोजना अनुसार कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने मंदिर से लगी जमीन की अतिक्रमित दुकान को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कोठी कम्पाउण्ड स्थित उद्यानिकी विभाग की सड़क के किनारे भूमि में दुकान निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने व्यंकट भवन का निरीक्षण किया तथा इसके जीर्णोद्धार के लिये प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सिविल लाइन क्षेत्र का भ्रमण कर पुराने मकानों के स्थान पर नवीन आवास निर्माण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने सिविल लाइन में प्रस्तावित कमिश्नर बंगले के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now