उप मुख्यमंत्री ने मूक बधिर विद्यालय में किया वृक्षारोपण

जिले भर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सामाजिक संगठनों तथा आमजनता के सहयोग से पौधे रोपित किए जा रहे हैं। गत दिवस उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मूकबधिर विद्यालय में आयोजित समारोह में 84 दिव्यांग विद्यार्थियों को नि:शुल्क लैपटाप वितरित किए। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने मूकबधिर विद्यालय परिसर में फलदार पौधे रोपित किए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के साथ-साथ नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने भी पौधे रोपित किए। कार्यक्रम का आयोजन मूकबधिर विद्यालय तथा सुदिशा फाउण्डेशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, मूकबधिर विद्यालय के प्राचार्य यूपी मिश्रा, सुदिशा फाउण्डेशन के प्रतिनिधि श्री सुधाकर तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now