अनुदान प्राप्त फर्जी गौ शालाओं की जांच करवाएं रीवा कलेक्टर – राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी

रीवा, मप्र। अधिकार विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने कहा है कि गौ वंश की रक्षा हेतु सरकार ने गौ संवर्धन एवं पशुपालन विभाग बनाया है जिसके अध्यक्ष एवं मंत्री बैठाएं गये हैं। इसके साथ ही गौ वंश की सुरक्षा को लेकर पशु चिकित्सा वाहनों से लेकर गौ शालाओं को प्रभावशील किया गया है ताकि गौ माता की सुरक्षा व्यवस्था समुचित ढंग से किया जा सके। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने कहा कि इसके बावजूद सड़कों पर सैकड़ों गौ वंश की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो रही है। साथ ही किसानो की सबसे बड़ी समस्या भी आज गौ वंश ही हैं। जिनकी संख्या बढ़ती जा रही है। आज खेती करना चुनौतीपूर्ण हो गया है जबकि सरकार द्वारा रीवा जिले में अनगिनत गौ शालाओं को रजिस्टर्ड किया गया है, जो सरकार से बकायदे हर महीने अनुदान प्राप्त कर रहे हैं। बावजूद रीवा जिला प्रशासन को समय नहीं है कि कभी हकीकत में इन गौशालाओं की जांच करे। बजरंग दल के पूर्व प्रांत पदाधिकारी एवं अधिकार विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने रीवा कलेक्टर से मांग की है कि जिले में संचालित कई गौशालाएं फर्जी हैं। जहां सरकार अनुदान तो देती है लेकिन गौ वंश के नाम पर कागजों तक सीमित हैं। एक ओर जहां सरकार से अनुदान प्राप्त होता है तो वहीं समाज सेवा एवं गौ सेवा के नाम पर समाज से सहयोग लिया जाता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। अभी हाल ही में त्योंथर तहसील अंतर्गत कुछ गौशालाओं में गायो को मृत पाया गया था। जमीनी हकीकत अति भयावह है। कुछ लोग तो गौ शालाओं के नाम पर अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने कहा कि वास्तविक गौ शालाओं को बढ़ावा मिलना चाहिए लेकिन जो कागजों में चल रही है या जहां गौ वंश ही नहीं हैं, इस प्रकार की सभी गौ शालाओं की जांच तत्काल कराया जाना चाहिए। सेमरिया क्षेत्र में भी गौ शालाओं में जानवरों को मृत पाया जाता है। माननीय कलेक्टर महोदय संवेदनशील एवं जन भावनाओं को देखते हुए तत्काल सक्षम अधिकारियों की एक जांच टीम बनाकर गौ शालाओं की जांच करवाएं एवं दोषी व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करें।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now