त्यौंथर में पैसा पूरा, नेटवर्क अधूरा! एयरटेल उपभोक्ता परेशान

“4G-5G के नाम पर रिचार्ज हुए महंगे लेकिन इंटरनेट स्पीड और कॉल ड्राप ने किया हाल बेहाल”

विंध्य अलर्ट। मोबाइल रिचार्ज के लिए उपभोक्ताओं से पूरा पैसा लेने के बावजूद नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड में लगातार परेशानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। Airtel यूजर्स का कहना है कि मोबाइल में कभी 4G तो कभी 5G का सिग्नल दिखाई देता है, लेकिन इंटरनेट चलाने में भारी दिक्कत होती है। उपभोक्ताओं के मुताबिक कॉल ड्रॉप, इंटरनेट का बार-बार रुकना, बेहद कम डाउनलोड स्पीड और 4G से 5G नेटवर्क का लगातार बदलना रोजमर्रा की समस्या बन गई है। कई बार मोबाइल में नेटवर्क के पूरे सिग्नल दिखाई देने के बावजूद वेबसाइट, वीडियो और सोशल मीडिया तक ठीक से नहीं चल पाते। हाल के दिनों में ऑनलाइन यूजर शिकायतों में भी Airtel नेटवर्क की खराब स्पीड और कनेक्टिविटी को लेकर नाराजगी देखने को मिली है।

उपभोक्ताओं का सवाल—जब पैसा पूरा तो सुविधा आधी क्यों?
यूजर्स का कहना है कि कंपनियां बेहतर 4G और 5G सेवा देने के नाम पर लगातार रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नेटवर्क की स्थिति कई इलाकों में इसके उलट नजर आ रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित कंपनी और दूरसंचार नियामक से नेटवर्क गुणवत्ता की जांच कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। Airtel की अपनी वेबसाइट पर भी नेटवर्क समस्या होने पर यूजर्स को लोकेशन के आधार पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। अब सवाल यह है कि जब उपभोक्ता रिचार्ज का पूरा भुगतान कर रहा है, तो उसे 4G-5G की बेहतर स्पीड और निर्बाध नेटवर्क सेवा कब मिलेगी? (चन्दन भइया, सोसलिस्ट एवं जर्नलिस्ट)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now