समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के अंतिम 5 दिन शेष

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 838203 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा  समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के अंतिम 5 दिन शेष हैं। गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि 20 मई है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि  जिले में 15 मई तक 17715 किसानों से 838203 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 201 करोड़ 16 लाख 89 हजार की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 716251 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 115 करोड़ 93 लाख रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 23529 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बनाने का वायरल हुआ था वीडियो, एसपी ने मामले को लिया संज्ञान में

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now