जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 158204 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 29 अप्रैल तक 2646 किसानों से 1582024 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 379 करोड़ 69 लाख 10 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित गेंहू का भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 96655 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 43 करोड़ 6 हजार 533 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 5877 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। जिले में सहकारी समितियों के मध्याम से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अधिकतर खरीदी केन्द्र गोदाम स्तर पर बनाये गये हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now