रीवा ब्रेकिंग : बोरबेल के खड्डे में मयंक के ज़िंदगी की जंग जारी

इस वक़्त की बड़ी ख़बर त्योंथर तहसील क्षेत्र के जनेह थाना क्षेत्र अन्तर्गत मानिका गाँव की है। जहां पाँच वर्षीय मयंक आदिवासी खेलते वक़्त पास के खुले पड़े बोरबेल के खड्डे में जा गिरा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मयंक को बचाने मौक़े पर पहुँच गया है हालाँकि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आँधी पानी के साथ मयंक का रेस्क्यू करना है। फ़िलहाल मयंक के सुरक्षित बाहर आने के लिए प्रार्थनाएँ जारी हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए रीवा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बोरवेल लगभग 70 फीट गहरा है, इसमें दो तरफ से पोकलेन मशीन द्वारा खुदाई लगातार जारी है। बच्चे को लगातार पर्याप्त ऑक्सीजन मिले इसके लिए कृत्रिम ऑक्सीजन दीया जा रहा है।

बोरवेल में गिरे मयंक को सकुशल बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल तथा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

आपके लिए मिड रेंज फ़ोन का कलेक्शन Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now