Big Breaking : दिल्ली शराब नीति मामले में CM अरविंद केजरीवाल गिरफ़्तार, 2 घंटे पूँछताछ के बाद कार्यवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। जांच एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे यह कार्रवाई की। ED टीम के साथ दिल्ली पुलिस के DCP लेवल के अफसर मौजूद हैं। इधर, केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है। शराब नीति केस में केजरीवाल को इस साल 27 फरवरी, 26 फरवरी, 22 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी और 2023 में 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज गया था। हालांकि, वे एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं गए। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि ED ने अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया है। हम पहले भी कह चुके हैं कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट ने केस दायर किया है। हमने सुप्रीम कोर्ट से अर्जेंट सुनवाई की मांग की है।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now