रूस में कायम रहेगी व्लादिमीर पुतिन की सरकार, 5वी बार बने राष्ट्रपति

व्लादिमीर पुतिन ने लगभग 88 प्फ़ीसदी वोटों के साथ रूस के राष्ट्रपति चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रविवार को मतदान समाप्त होने के बाद पहले आधिकारिक नतीजों के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन ने 87.97% वोटों के साथ रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका पांचवां कार्यकाल होगा। रूस की सत्ता में व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में 1999 से ही कायम हैं। बोरिस येल्तसिन ने खराब स्वास्थ्य के चलते 1999 में रूस की सत्ता की बागडोर व्लादिमीर पुतिन को सौंपी थी। 1999 से व्लादिमीर पुतिन कोई चुनाव नहीं हारे हैं।

हाल ही में व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस कैंसर वैक्सीन बनाने के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में अमेरिका और यूरोप की बड़ी बड़ी दवा कंपनियों की नींद हराम हो सकती है। हालाँकि जिस संकट से रुस गुजर रहा है व्लादिमीर पुतिन ही बाहर निकाल सकते हैं।

मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता परोसने वालों पर गिरी गाज, लगा बैन

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now