न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर जवाब दावा दायर करें – कलेक्टर

collector

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि सभी कार्यालय प्रमुख न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर जवाब-दावा प्रस्तुत करें। उच्च न्यायालय जबलपुर में दायर रिट याचिकाओं एवं अवमानना प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी और सम्पर्क अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। तैनात अधिकारी लंबित प्रकरणों में उचित अभिलेखों के साथ जवाबदावा प्रस्तुत करें, जिससे माननीय न्यायालय के आदेशों की अवमानना की स्थिति निर्मित न हो। प्रकरण में अंतिम निर्णय होने तक उसकी पैरवी सुनिश्चित करें। सभी कार्यालय प्रमुख तथा सम्पर्क अधिकारी रिट याचिकाओं एवं अवमानना प्रकरणों में जवाब दावा की स्थिति का तत्काल प्रतिवेदन दें। जवाब दावा की प्रति कलेक्टर कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। न्यायालीयन प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत न करने अथवा न्यायालय के आदेशों के पालन में किसी तरह की लापरवाही होने पर न्यायालय कार्यवाही करते हैं। ऐसी स्थिति में किसी वरिष्ठ अधिकारी की व्यक्तिगत उपस्थिति न्यायालय द्वारा निर्धारित किए जाने पर सम्पर्क अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक 18168 लोगों ने कराई नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now