संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय आवाहन पर 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल किसान मजदूर महापंचायत में शामिल होने रीवा संभाग भर से किसानों का जत्था रीवा आनंद विहार ट्रेन से रवाना हुआ। मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि संभाग भर से दिल्ली किसान मजदूर महारैली का नेतृत्व मोर्चे के नेता बीकेयू प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश पटेल शहीद राघवेंद्र सिंह किसान संघर्ष समिति से इंद्रजीत सिंह शंखू बीकेयू जिला अध्यक्ष रीवा अभिषेक पटेल किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष ललित मिश्र किसान सभा सतना से संयोजक शिवराम सिंह किसान सभा रीवा से तेजभान सिंह मऊगंज किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा मिश्रा बीकेयू सीधी से गजेंद्र सिंह महेश वैश्य डभौरा से किसान नेता कांति कुमार दुबे त्योथर से हरिशंकर सिंह घनश्याम सिंह रामनरेश सिंह के नेतृत्व में शंकरगढ़ से सैकड़ो की संख्या में किसानों का जत्था रवाना हुआ। शिव सिंह ने बताया कि महापंचायत मोदी सरकार की कॉर्पोरेट समर्थक सांप्रदायिक तानाशाही नीतियों के खिलाफ लड़ाई को तेज करने और खेती खाद्य सुरक्षा आजीविका और लोगों को कॉर्पोरेट लूट से बचाने के लिए संकल्प पत्र अपनाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में महापंचायत किसानों और मजदूरों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए चल रहे संघर्ष को और तेज करने की भावी कार्ययोजना की घोषणा करेगी। महापंचायत में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों अन्य ट्रेड यूनियनों क्षेत्रीय फेडरेशनों और एसोसिएशनों के संयुक्त मंच के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
खाद्य सुरक्षा : मिलावट के 75 मामलों में लगाया 25.65 लाख जुर्माना