चाकघाट में निकली शिव बारात शिवरात्रि पर संपन्न हुए विविध धार्मिक आयोजन

रामलखन गुप्त, चाकघाट। चाकघाट नगर में शिवरात्रि महापर्व पर विविध धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। इस अवसर पर जहां सतीष केसरवानी के परिवार जनों की अगुवाई में शिव बारात निकालकर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकल गई, वहीं दूसरी ओर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी शिवरात्रि पर्व पर भजन कीर्तन, मानस पाठ आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। चाकघाट के प्रमुख बड़े हनुमान मंदिर में नगर परिषद के चाकघाट के उपाध्यक्ष प्रतिमा केसरवानी के परिवार जनों की ओर से 12 ज्योतिर्लिंग शिव प्रतिमा की स्थापना की गई। हनुमान मंदिर के शिवलिंग के समीप ही परिसर में माता पार्वती शंकर एवं गणेश जी की धातु प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर नगर में शिव बारात के रूप में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं सम्मिलित हुई। चाकघाट के तमसा नदी तट पर स्थापित शिव मंदिर शंकर घाट में भी भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा शिवरात्रि की रात्रि में कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर के हनुमान मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही, जहां लोग श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। शिव बारात में पूर्व विधायक श्याम लाल द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रतिमा केसरवानी, भाजपा नेता कौशलेश तिवारी, अलख नारायण केसरवानी, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी, पूर्व पार्षद उमाशंकर केसरवानी, अरुण मिश्रा, पार्षद पूनम अनिल केसरवानी, मीना मनोज सोनी, सुधा विश्वकर्मा, पूनम अनूप केशरवानी, अशोक कुमार साबू, नीरज सिंह, शिव शंकर केसरवानी, सतीश केसरवानी, प्रतीक अग्रहरि, नगर परिषद के पार्षद गण आदि की उपस्थिति प्रमुख रही। तमसा नदी तट शंकर घाट में लोक गायक धर्मराज की टीम द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया। शंकरघाट शिव मंदिर के संस्थापक पत्रकार स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद गुप्त के वंशजों द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। अवसर पर मंदिर प्रबंधक पत्रकार का राम लखन गुप्त, अशोक कुमार गुप्त, संदीप अग्रहरि, लालता चतुर्वेदी, देवेंद्र सिंह, कुंवर भारत सिंह भदोरिया, रामजीत के शेरवानी, संतोष कुमार केसरवानी आदि की उपस्थित प्रमुख रही। शिव मंदिर पर जहां विविध प्रकार के पूजन संपन्न हुए वहीं नगर के कई स्थानों पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया।

विकसित के साथ स्वस्थ और खुशहाल रीवा के संकल्प को पूरा करेंगे – उप मुख्यमंत्री

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now