आज के समय में सोशल मीडिया ने जो मुकाम लोगों को दिया वो शायद ही कभी किसी को मिल पाता, कब कौन वायरल हो जाए और स्टार बन जाये किसी को नहीं पाता। हम आज बात कर रहे नागपुर में चाय की टपरी चलाने वाले डॉली चाय वाले की, जिसको खुद भी नहीं पता था कि उसकी किश्मत कहाँ और कैसे खुल जाएगी।
वन चाय प्लीज
“वन चाय प्लीज”, इस एक वाक्य ने डॉली चाय वाले को रातों रात इतना वायरल कर दिया कि न जाने कितने लोगों ने चाय कि टपरी खोलने का या चलाने का प्लान बना डाला। आपको बता दें डॉली चाय वाले से “वन चाय प्लीज” कहने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि बिल गेट्स थे। हाँ आपने सही पढ़ा, अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट नाम की कम्पनी के सह संस्थापक तथा अध्यक्ष। डॉली ने अपनी नेचुरल स्टाइल में उन्हें चाय पिलाई और इसके बाद बिल ने अपने दिल की दरियादिली दिखाते हुए इस वाकये का वीडियो अपलोड कर दिया। फिर जो हुजूम सोशल मीडिया से लेकर डॉली चाय वाले की टपरी तक पहुंचा वो एक अलग ही माहौल बना रहा था। देखते ही देखते कुछ ही पलों में अपना डॉली चायवाला पूरे वर्ल्ड में फेमस हो गया। सबसे मजेदार बात देखिए कि डॉली चाय वाला अपनी चाय के स्वाद से इतना फेमस नहीं हुआ जितना कि उसकी स्टाइल ने उसे फेमस कर दिया और बिल गेट्स जैसे एकल व्यवसाई उसके पास पहुंचे।
रजनीकांत की तरह अपने हाथों की कारीगरी दिखाते हुए डॉली कांच के गिलासो को तुरंत इधर से उधर करने में बड़ा माहिर है। सबसे अलग चाय की थैली से भगोने में दूध डालने की स्टाइल तो इतनी अनोखी है कि पूछो ही मत। उस पर मजेदार बात ये है कि डॉली उस दूध की धार को जीभ से टच करने का झूठा प्रयास भी करता है। जिसे लोग बड़ी उत्सुकता से देखते हैं। चाय में ऐसा कुछ विशेष नहीं है पर डॉली का तरीका वाकई में सबसे अलग है। चाय देने से लेकर ग्राहक से पैसे लेते समय तक उसकी हथेली पर कलात्मक तरीके से इलायची रख देना भी गजब का हुनर है। आज इसके पास काफी बड़ी संख्या में फेन फॉलोवर है। रातों रात स्टार बने डॉली के साथ सेल्फी लेने वालों का दिन भर तांता लगा रहता है। ताज्जुब की बात देखिए, लोग हजारों रुपए खर्च करके नागपुर जा रहे हैं सिर्फ डॉली की चाय पीने और उसके साथ एक सेल्फी लेने के लिए। सात रुपए की नॉर्मल सी चाय में भले ही इतना दम ना हो लेकिन तक़रीबन ३० किलो के डॉली के भाग्य और मेहनत में बड़ा दम है। डॉली खुद मानता है कि चाय से ज्यादा उसकी अदा उसके जलवे उसकी टपरी को ज्यादा स्पेशल बनाते हैं।
एक तरफ सोशल मीडिया दूसरी तरफ एक चाय की गिलास कैसे पूरे दुनिया को चला रही और इसका जीवंत उद्धरण डॉली चाय वाला अब किसी पहचान का मोहताज़ नहीं।




