महिला स्वसहायता समूह का स्वरोजगार प्रोजेक्ट वर्क के लिए मंजूर

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए अधिकारियों को मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक कौशल के साथ-साथ विकास कार्यों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। एकेडमी चुने हुए अधिकारियों को निर्धारित विषयों पर प्रोजेक्ट वर्क आवंटित करती है। देश भर से चुने गए आईएएस अधिकारियों में से 9 अधिकारियों के प्रोजेक्ट वर्क के प्रस्ताव को एकेडमी द्वारा मंजूरी दी गई है। इसमें रीवा जिले में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सहायक कलेक्टर सोनाली देव का प्रोजेक्ट शामिल है। सहायक कलेक्टर द्वारा रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड में महिला स्वसहायता समूह द्वारा सिलाई से स्वरोजगार और आर्थिक विकास विषय पर प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव को आईएएस एकेडमी द्वारा मंजूर कर लिया गया है। प्रोजेक्ट वर्क के लिए एकेडमी द्वारा दो लाख रुपए का आवंटन भी दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में महिला स्वसहायता समूह द्वारा स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा महिला सशक्तिकरण के आयाम पर शोध किया जाएगा। इसके लिए रायपुर कर्चुलियान के लक्ष्मी स्वसहायता समूह द्वारा संचालित लेगिन सिलाई यूनिट का चयन किया गया है। इस समूह को इस वर्ष एक लाख 10 हजार रुपए के कपड़ों की सिलाई का आर्डर मिला है। महिलाओं का यह स्वसहायता समूह हाईटेक सिलाई सेंटर संचालित करता है।

अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मार्च तक

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now