राजस्व अमला अभावों के बीच तेजी से कर रहा काम

चाकघाट। मध्य प्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में गत दिवस चलाए गए राजस्व महा अभियान के तहत त्योंथर क्षेत्र में भी भारी पैमाने पर लोगों के प्रकरण निराकरण हेतु सामने आए हैं जिसके लिए त्योंथर क्षेत्र की तहसीलदार राकेश तिवारी अपने सहयोगी स्टाफ,पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों के सहयोग से निरंतर समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार त्योथर तहसील में जब से पुराने भवन के स्थान पर नए भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है तब से तहसील कार्यालय खानाबदोश की तरह चल रहा है ।तहसील कार्यालय कहीं और है और कंप्यूटरीकृत काम के लिए स्थान कहीं और नियत है जहां पर भारी अभावों के बीच पटवारी और राजस्व निरीक्षकों को लेकर काम कराया जा रहा है तहसीलदार राकेश तिवारी ने चर्चा के दौरान बताया है कि शासन की योजना के तहत लोगों को सही निर्णय एवं न्याय समय पर मिलना चाहिए इसके लिए निरंतर काम चल रहा है। क्षेत्र के पटवारी, राजस्व निरीक्षक एवं स्टाफ से लगातार काम लिया जा रहा है और यह उम्मीद की जाती है कि समय सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों के संपूर्ण प्रकरणों का निराकरण कर लिया जाएगा। इस समय तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद भी पटवारी तहसील कार्यालय में एकत्र होकर काम कर रहे हैं। जिससे शासन की योजना का लाभ लोगों को प्राप्त हो सके।

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प चैनल से

प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र तत्काल प्रारंभ करें – उप मुख्यमंत्री

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now