खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए अधिकारी तैनात – कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बनाए गए खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए अधिकारी तैनात किए हैं। इन अधिकारियों को महिला स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जवा तहसील के पाँच खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए एसडीएम जवा रामनिवास सिंह सिकरवार तथा तहसीलदारों को तैनात किया गया है। त्योंथर तहसील के तीन खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए एसडीएम संजय जैन, उप संचालक कृषि एवं तहसीलदार त्योंथर को तैनात किया गया है। सिरमौर तहसील के पाँच स्वसहायता समूहों के खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए एसडीएम भारती मेरावी, सहायक संचालक कृषि, सचिव कृषि उपज मण्डी तथा तहसीलदार सिरमौर को तैनात किया गया है। सेमरिया तहसील के चार स्वसहायता समूहों के खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले, डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा, उपायुक्त सहकारिता एवं तहसीलदार सेमरिया को तैनात किया गया है। रायपुर कर्चुलियान तहसील के एक खरीदी केन्द्र में नायब तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान एवं मनगवां के दो केन्द्रों के निरीक्षण के लिए एसडीएम पीएस त्रिपाठी तथा तहसीलदार को तैनात किया गया है। नईगढ़ी दो केन्द्रों के निरीक्षण के लिए तहसीलदार गुढ़ के दो केन्द्रों के निरीक्षण के लिए एसडीएम अनुराग तिवारी एवं महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक तथा मऊगंज के दो खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए एसडीएम मऊगंज बीके पाण्डेय एवं एसडीएम हनुमना राजेश कुमार मेहता को तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को खरीदी केन्द्र कर निरीक्षण कर 18 जनवरी तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने तीन खरीदी केन्द्र प्रभारियों को दिया नोटिस

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now