कलेक्टर ने चार राजस्व अधिकारियों के प्रभारों में किया परिवर्तन

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ने प्रशासकीय कार्य एवं कार्यालयीन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चार राजस्व अधिकारियों के प्रभारों में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार जैन को एसडीएम त्योंथर तथा संयुक्त कलेक्टर अनुराग तिवारी को गुढ़ अनुभाग का एसडीएम बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय को कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का प्रभार दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर रामनिवास सिंह सिकरवार को जवा अनुभाग का एसडीएम तथा जिला आपूर्ति नियंत्रक का प्रभार दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now